
राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : भारतीय जनता पार्टी द्वारा पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत ब्लाॅक के श्रीशचन्द्र अग्रवाल सभागार में श्यामजी मिश्रा मंण्डल अध्यक्ष सुरसा की अगुवाई में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन का आयोजन सम्पन्न हुआ ।
महिला सशक्तिकरण ब्लाक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में अशोक सिंह अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक व कीर्ती सिंह सहित खंण्ड विकास अधिकारी सुरसा कविता अवस्थी ने उपस्थित मातृशक्ति को सम्बोधित करते हुऐ कहा कि यह कार्यक्रम नारी शक्ति, नेतृत्व और सामाजिक उत्थान के संकल्प को और भी दृढ़ करता है। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन हमें यह सिखाता है। कि जब नारी आगे बढ़ती है, तो समाज और राष्ट्र प्रगति करते हैं। नारी सशक्तिकरण ही सशक्त भारत की बुनियाद हैं। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का संकल्प था, कि हर महिला आत्मनिर्भर हो। मंण्डल अध्यक्ष श्यामजी मिश्रा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई द्वारा राष्ट्र एवं धर्म के उत्थान हेतु किये गये ऐतिहासिक कार्य हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने अपने शासनकाल में धर्म, संस्कृति, न्याय और लोककल्याण के संकल्प को चरितार्थ किया। उन्होंने सामाजिक समरसता व महिला सशक्तिकरण को भी समर्पित भाव से बढ़ावा दिया। उनका जीवन नेतृत्व, सेवा और कर्तव्यनिष्ठा की अनुपम प्रेरणा है। इस दौरान पूर्व मंण्डल अध्यक्ष रजनीश कुमार वर्मा, मुकेश अवस्थी, सुनीत प्रजापति, मनीष वर्मा, सत्यपाल सिंह ने भी विचार वक्त किये।