वैश्विक स्तर पर स्वीकृत है योग: ओमप्रकाश सिंह

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क जौनपुर। ग्यारहवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां सभी संभव ढंग से की जा रही हैं। प्रशासन द्वारा आयोजित योग सप्ताह के तृतीय दिवस पर लोहिया पार्क स्थित परिसर में चल रहे योग प्रशिक्षण शिविर में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके शुभारंभ किया गया। अपनें संबोधन में उन्होंने कहा की वैश्विक स्तर पर योग एक स्वीकृति आध्यात्मिक चिकित्सा और साधना पद्धति है जिसके सैद्धांतिक और क्रियात्मक पक्षों का नियमित और निरन्तर अभ्यास करके हर व्यक्ति अपने मनोदैहिक स्वास्थ्य को सर्वोत्तम बना सकता है। कार्यक्रम के संयोजक क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं युनानी अधिकारी डॉ कमल के द्वारा बताया गया कि इस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का थीम एक पृथ्वी और एक स्वास्थ्य है इसलिए पूरी धरा को योग के साथ वृक्षों से भी आच्छादित करनें की आवश्यकता है। पतंजलि योग समिति उत्तर प्रदेश के सह राज्य प्रभारी अचल हरीमूर्ति और योग प्रशिक्षक अरविन्द कुमार के द्वारा योग के क्रियात्मक एवं सैद्धांतिक पक्षों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के प्रोटोकॉल के साथ डायबिटीज, हृदय,अनिद्रा, आर्थराइटिस,कीडनी, कोलेस्ट्रॉल, बीपी और लीवर से संबंधित समस्याओं से पूर्णतः समाधान हेतु अनुलोम-विलोम, वाह्य प्राणायाम, शीतली प्राणायाम, कपालभाति प्राणायाम,प्रणव प्राणायाम, भ्रामरी और उद्गगीथ प्राणायामों के साथ अग्निसार और नौलिक्रिया के अभ्यासों के साथ सूर्य नमस्कार और योगिंग जांगिड़ का विधिवत अभ्यास कराते हुए आहार और एक्यूप्रेशर चिकित्सा पद्धतियों को भी बताया गया। इस मौके पर भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी शशिभूषण यादव, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष सत्येन्द्र अग्रहरि,शरद कुमार, दीपक श्रीवास्तव, आयुष विभाग के विशेष चिकित्सक डा विमल कुमार, डा सुजीत श्रीवास्तव, डा स्तुति साहनी, डा अनिल सिंह के साथ योग प्रशिक्षक कुलदीप योगी, डा हेमंत कुमार, अर्जुन सिंह, मनोज कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह, इंद्रभान मौर्य, प्रियंका राजपूत,विकास यादव, त्रियंबकम मिश्रा, क्षमा सिंह, रजनी साहू, क्षमा सिंह, सुप्रिया, रजनी साहू,अनीता,प्रभात कुमार, साधना मौर्य, विरेन्द्र यादव,राजन सिंह, सुप्रिया, एसके यादव, नन्दलाल और बीरा यादव सहित अनेकों लोगों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button