महिला डॉक्टर की शिकायत पर योगी सरकार सख्त, KGMU डॉक्टर सस्पेंड

“KGMU डॉक्टर सस्पेंड—लखनऊ की केजीएमयू में महिला डॉक्टर से कथित तौर पर ‘शादी करनी है तो मुसलमान बनो’ कहने के आरोपी डॉक्टर को निलंबित कर दिया गया है। आरोपी पर FIR दर्ज हुई है और परिसर में प्रवेश पर रोक लगाई गई है।”

लखनऊ।  KGMU डॉक्टर सस्पेंड—लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में कार्यरत एक डॉक्टर पर लगे गंभीर आरोपों के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। महिला डॉक्टर की शिकायत के आधार पर आरोपी डॉक्टर डॉ. रमीजुद्दीन नायक को मंगलवार को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही विश्वविद्यालय परिसर में उनके प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी डॉक्टर ने उनसे कहा था कि यदि उन्हें शादी करनी है तो उन्हें धर्म परिवर्तन करना होगा। इस संबंध में महिला डॉक्टर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी शिकायत की थी। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी डॉक्टर KGMU परिसर में कथित रूप से एक समूह बनाकर धर्मांतरण की गतिविधियों में संलिप्त है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। वहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई करते हुए परिसर में प्रवेश निषेध का आदेश जारी किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस प्रकरण पर संज्ञान लेते हुए कहा है कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कराई जाएगी। सरकार ने पूरे घटनाक्रम की विस्तृत रिपोर्ट भी तलब की है, ताकि तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

फिलहाल, मामले की जांच जारी है और प्रशासन का कहना है कि कानून के अनुसार जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button