राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क
लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री श्री अजय राय जी के नेतृत्व में आगामी 18 दिसंबर 2024 को विधानसभा घेराव किया जाएगा। भाजपा की जनविरोधी नीतियों के चलते प्रदेश की जनता और विभिन्न राजनीतिक दलों में भारी आक्रोश व्याप्त है। कांग्रेस द्वारा आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और अन्य दलों के नेता भी शामिल होंगे, जो भाजपा सरकार को चुनौती देंगे।
भीम फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार शास्त्री ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित बैठक में अपना समर्थन व्यक्त किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह को पत्र सौंपकर कांग्रेस पार्टी द्वारा 18 दिसंबर को आयोजित विधानसभा घेराव को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को लाने का संकल्प लिया।
इस मौके पर डॉ. शास्त्री के साथ उनकी टीम के सदस्य, जैसे संजीत कुमार (नेता, कांग्रेस पार्टी), गंधर्व कुमार सिंह, नीरज कुमार सिंह, रणधीर सिंह, अजय कुमार गौतम, और कई अन्य प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे। इस प्रदर्शन के जरिए भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा किया जाएगा और प्रदेश के विकास के लिए संघर्ष किया जाएगा।