• October 2, 2024
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

लखनऊ। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक में समाज के उत्थान पर चिंतन-मंथन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि आज कायस्थ समाज सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक रूप से शून्य पर है। समाज के उत्थान के लिए महासभा लगातार प्रयासरत है। बैठक में कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। 


बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भगवान ब्रह्मïा जी काया से उत्पन्न उनके मानस पुत्र भगवान चित्रगुप्त की हम सभी संताने हैं। समस्त प्राणियों का लेखा-जोखा भगवान चित्रगुप्त के पास रहता है। भगवान चित्रगुप्त के वंशज इस कार्य को आगे बढ़ा रहे हैं। हालांकि आज के दौर में कायस्थ समाज की हालत काफी दयनीय है। यह कहने में गुरेज नहीं हैं कि कायस्थ समाज आज आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से शुन्य पर आ गया है। समाज के लोग निम्र स्तर का काम करने के लिए मजबूर हैं। लिहाजा समाज के उत्थान के लिए लगातार महासभा द्वारा कार्य किए जा रहे हैं। बैठक में वाराणसी नवाबगंज निवासी प्रकाश श्रीवास्तव को राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया गया। जबकि जयपुर मानसरोवर निवासी विवेक सक्सेना को राष्ट्रीय प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया है। जबकि हरियाणा गुरुग्राम निवासी संजीव श्रीवास्तव, भोपाल के बेरसिया रोड निवासी पीएम श्रीवास्तव, मध्य प्रदेश के सागर सिविल लाइंस निवासी अशोक श्रीवास्तव को अध्यक्ष मनोनीत  किया गया। इसके अलावा योगेश श्रीवास्तव राजस्थाना के जिला जयपुर,रविंद्र श्रीवास्तव को राजस्थान के जिला भरतपुर, जयंत माथुर को राजस्थान के जिला जोधपुर का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। जबकि डॉॅॅ. अखिल सहाय को लखनऊ, जयप्रकाश श्रीवास्तव को जिला प्रतापगढ़, अनिल श्रीवास्तव को जिला लखीमपुर खीरी, अनुज श्रीवास्तव को जिला शाहजहांपुर का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *