राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क

सीतापुर। राष्ट्रीय सेवा परिषद के मनोरंजन समिति द्व्रारा मनोरंजन इवेंट्स का आयोजन किया गया। इवेंट्स का आयोजन जिला अध्यक्ष सचिन त्रिपाठी व महासचिव विजय कुमार शुक्ला के सामूहिक नेतृत्व में किया गया। उपाध्यक्ष अशोक प्रजापति ने कहा कि आज के युग में हर व्यक्ति अपने कार्य को लेकर काफी व्यस्त है। 


जिस कारण वह मानसिक व शारीरिक रूप से थक जाता है। ऐसे में उसे अपनी थकावट दूर करने के लिए मनोरंजन का सहारा लेना चाहिए। जिला उपाध्यक्ष अन्नी मेहरोत्रा ने कहा कि शिक्षण संस्थानों सहित बहुत से ऑफिसो में मनोरंजन से सम्बंधित विभाग बने है। जहां पर मनोरंजन के खेल और पिकनिक तक की सुविधा है। यहां पर जाकर लोग अपना तनाव दूर कर सकते हैं। इसके बाद सभी ने सामूहिक रूप से तनाव कम करने के लिए थियेटर पर जाकर एक मूवी का आनंद लिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *