• October 14, 2024
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क। 

हरदोई। राष्ट्रीय सनातन संघ द्वारा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न वर्ग में हुई प्रतियोगिता में शोभाराम, गोपाल अवस्थी  व काजल पाल ने बाजी मारी। 


प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन के अलाव संजय सिंह और राजवर्धन सिंह राजू ने भगवान श्रीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित करके की। इसके बाद बालक वर्ग में 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता हुई। जिसमें शोभाराम ने प्रथम, देवेंद्र सिंह ने द्वितीय व आशीष कश्यप ने तृतीय स्थान हासिल किया। जबकि चार सौ मीटर में गोपाल अवस्थी ने प्रथम, बीनू कुमार ने द्वितीय व आयुष यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह बालिका वर्ग में हुई चार सौ मीटर दौड़ में काजल पाल ने प्रथम, गुंजन कश्यप ने द्वितीय व अंशू मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। इस मौके पर अभिषेक सिंह व अमन सिंह आदि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *