• October 25, 2024
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

शाहाबाद-हरदोई। गौरिया पुरवा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में बाल क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने जीत हासिल करने के लिए खूब जोर-आजमाइश की। 



प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक व्यायाम शिक्षक मनीष राठौर, राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक राजीव सिंह चौहान ने किया। बालिका वर्ग में हुई उच्च प्राथमिक स्तर कबड्डïी, खोखो व लंबी कूद प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय सकतपुर ने प्रथम स्थान हासिल किया। बालक वर्ग में हुई कबड्डïी व खोखो प्रतियोगिता में भी उच्च प्राथमिक विद्यालय सकतपुर ने पहला स्थान हासिल किया। रंगोली प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय गौरिया पुरवा ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के दौरान सिद्घार्थ कुमार, मोहम्मद अली, गौरव कुमार भारती, मनीष चंदेल, अंबरीश पांडेय और सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *