• August 29, 2024
  • kamalkumar
  • 0

राष्टï्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

हरदोर्ई। सनातन धर्म इंटर कालेज में हाकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद्र का जन्मदिन मनाया गया। 119वें जन्मदिन के मौके पर प्रधानाचार्य दिवाकर ने ध्यानचंद्र के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के साथ ही माल्यार्पण किया। उन्होंने बताया कि मेजर ध्यानचंद्र ने हाकी में पूरी दुनियां को अपना लोहा मनवाया था। इसीलिए उनको हॉकी का जादूगर कहा जाता है। 


पूरे देश में उनका जन्मदिन राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर स्कूल परिसर में टेबल टेनिस, बैैडमिंटन व खोखो प्रतियोगिता कराई गर्ई। जिसमें अभिषेक शौर्य, राज सक्सेना, नक्ष्य भारती, राहुल, रोहित, प्रिन्स, अनित्य, हिमांशु और देवगुप्त ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस मौके पर राजवीर सिंह, अनिल पाल, संतराम, दीप्ति सोनकर, नीलम, अनिल अंबेडकर, सत्यम दीक्षित, संदीप, अमित और वीरेंद्र कुमार दीक्षित आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *