• November 10, 2024
  • kamalkumar
  • 0

राष्टï्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क। 

लखनऊ। ग्रामीण क्षेत्र में छुपी प्रतिभा को निखारने के लिए खेल के मैदान बनाए जा रहे हैं। अभी तक पूरे प्रदेश में करीब 18 हजार से अधिक खेल के मैदान बनाए गए हैं। इन मैदानों में युवा खेलों के साथ ही फोर्स में भर्ती होने की भी प्रैक्टिस कर रहे हैं।


 मनरेगा के तहत हो रहे खेलों के मैदान के कारण श्रमिकों को भी रोजगार मिल रहा है। विभागीय से मिले आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2017-18 में 375, वर्ष 2018-19 में 370, वर्ष 2019-20 में 708, वर्ष 2020-21 में 1706, वर्ष 2021-22 में 2288, वर्ष 2022-23 में 4893, वर्ष 2023-24 में 5015 एवं वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक 2703 खेल मैदान पूर्ण किये जा चुके हैं। इन मैदान में रनिंग ट्रैक बनने से युवा आर्मी,पैरा मिलिट्री फोर्स, पुलिस, सीआरपीएफ इत्यादि की तैयारी अपने गांव में रहकर कर रहे हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में खेल मैदान विकसित होने से युवाओं में खेल के प्रति आकर्षण बढ़ रहा है। खेलकूद से युवाओं की शारीरिक दक्षता में भी सुधार हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *