• October 13, 2024
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क। 

हरदोर्ई। शहर स्थित स्टेडियम में राष्ट्रीय सनातन संघ द्वारा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने जीत हासिल करने के लिए जमकर दौड़ लगार्ई। अंत में उनको नकद पुरुस्कार के अलावा ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। 


प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने किया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न वर्गो में हुई प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ ही बच्चों को खेलों में भी रूचि लेनी चाहिए। ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों के अंदर छुपी प्रतिभा निखरकर सामने आती है। ऐसे बच्चे पहले जिले फिर प्रदेश और अंत में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाकर देश का नाम रोशन करते हैं। इस मौके पर अभिषेक सिंह, अमन सिंह, मुंदन सिंह, अंकित सिंह परमार, मुन्ना सिंह मदरा व संजय सिंह आदि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *