• August 3, 2024
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

लखनऊ। भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में इतिहास रच दिया। करीब 52 साल बाद भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर शानदार जीत दर्ज की। यह मुकाबला भारतीय खेल प्रेमियों के लिए गर्व का क्षण साबित हुआ।


मैच की शुरुआत से ही भारतीय टीम ने आक्रामक खेल दिखाया। पहले हाफ में भारत ने दो गोल किए। जिसमें हरमनप्रीत सिंह और मनप्रीत सिंह ने शानदार गोल दागे। हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर को सफलतापूर्वक गोल में तब्दील किया, जबकि मनप्रीत ने एक बेहतरीन फील्ड गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में भी भारतीय टीम ने अपना दबदबा बनाए रखा और दिलप्रीत सिंह ने एक और गोल कर भारत की जीत सुनिश्चित की। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने कम बैक करने की काफी कोशिश। दो गोल दागकर मैच को रोमांचक बना दिया लेकिन भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने कई महत्वपूर्ण बचाव कर टीम को जीत दिलाई। भारत की इस जीत ने 1972 के बाद से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओलंपिक में पहली जीत का सुखद अहसास कराया। खिलाड़ियों ने इस ऐतिहासिक जीत को देशवासियों को समर्पित करते हुए कहा कि यह उनके कठिन परिश्रम और समर्थन का परिणाम है। देशभर में इस जीत का जश्न मनाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *