राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।
लखनऊ। गुरु पूर्णिमा पर्व व महर्षि वेदव्यास जयन्ती के अवसर पर अखिल भारतीय साहित्य परिषद, महानगर लखनऊ द्वारा भव्य विचार गोष्ठी, काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कवियों ने अपनी रचनाओं से शमा बांधकर खूब वाहवाही लूटी।
गोमतीनगर विकास खंड-पांच में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता रवींद्र तिवारी संरक्षक अखिल भारतीय साहित्य परिषद अवध प्रांत ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार केके सिंह मयंक व विशिष्ट अतिथि मनोज श्रीवास्तव रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ राजीव कुमार वर्मा ने वाणी वंदना से किया। फिर आयोजक निर्भय नारायण गुप्ता ने परिषद गीत सुनाया। इसके बाद वक्ताओं ने गुरू पूर्णिमा व महर्षि वेद व्यास जयंती पर प्रकाश डालते हुए चर्चा की। इसके बाद कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें कवि मानस मुकुल त्रिपाठी ने रामजी का गुणगान करते हुए अपनी रचना सुनाई। राम प्रकाश शुक्ल ने कविता के माध्यम से गुरू की महिमा का बखान किया। डॉ प्रवीण कुमार प्रेम ने कविता के जरिए प्रभु राम की महिमा बताई। इसके अलावा राजीव कुमार वर्मा वत्सल माधुरी, पायल, अरविंद रस्तोगी, सरोज आर्या और मनमोहन बाराकोटी आदि कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। इस मौके पर हिंदी साहित्य जगत की जानी-मानी हस्ती केके सिंह मयंक और मनोज श्रीवास्तव आदि को अंग वस्त्र व रामचरित मानस की प्रति भेट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रस्तावना मीडिया हाउस के संस्थापक संजीव श्रीवास्तव की व प्रधान सम्पादक हरिनाथ सिंह के अलावा मधु गुप्ता व दिनेश सिंह आदि भी मौजूद रहे