• November 24, 2024
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क : 24 नवम्बर 2024 को एसोसिएशन ऑफ फिजीशियन ऑफ इंडिया (ए. पी. आई.) लखनऊ ब्रांच ने एक पूर्ण दिवस का सम्मेलन आयोजित किया। इस सम्मेलन का उद्देश्य लखनऊ और आस-पास के शहरों के चिकित्सक सदस्यों और चिकित्सक स्नातकोतरों को स्वास्थ्य समस्याओं पर जानकारी प्रदान करना था। सम्मेलन में लखनऊ, कानपुर, रायबरेली, सीतापुर, सुतानपुर, अयोध्या, गोरखपुर और फतेहपुर से 350 से अधिक प्रसिद्ध चिकित्सकों ने भाग लिया।


सम्मेलन में देशभर के विशेषज्ञों ने आज की प्रमुख स्वास्थ्य समस्याओं पर अपने व्याख्यान प्रस्तुत किए। इस अवसर पर चार कार्यशालाओं का आयोजन भी किया गया, जिसका संचालन डॉक्टर निशांत कनोजिया (हिन्द मेडिकल कॉलेज), डॉक्टर अक्षय प्रधान (लारी कार्डियोलाजी), डॉक्टर के. पी. चंद्रा, डॉक्टर निखिल गुप्ता, डॉक्टर मंसी गुप्ता और डॉक्टर अरुण पाण्डे ने किया। इन कार्यशालाओं में निम्नलिखित विषयों पर चर्चा की गई:

  1. एम्ब्रयुलेटरी बी.पी. मापन
  2. ऑक्सीजन थेरेपी
  3. निरंतर ग्लूकोज मापन (सी.जी.एम.)
  4. स्वचालित वाह्य डिफ्रिब्रिलेटर विधि

डॉक्टर मंगेश तिवास्कर ने हाइपोग्लाइसीमिया (कम शर्करा) पर विशेष व्याख्यान दिया, खासकर उन मरीजों के लिए जिनमें शुगर की बीमारी नहीं होती। डॉक्टर अगम वोहरा ने वयस्कों में टीकाकरण के 2024 के केंद्रीय दिशा-निर्देशों पर प्रकाश डाला। डॉक्टर नकुल सिन्हा (पूर्व एस. जी. पी. जी. आई.) ने प्रतिरोधी रक्तचाप (रेजिस्टेंट हाइपरटेंसन) पर विस्तार से चर्चा की। डॉक्टर आदित्य कपूर (एस. जी. पी. जी. आई.) ने अनियमित और कमतर ह्रदयगति के निदान और उपचार के बारे में बताया।

डॉक्टर ए. के. त्रिपाठी (हीमेटो आंकोलाजिस्ट) ने ब्लड कैंसर (सी. एम. एल.) के उपचार के बारे में जानकारी दी, जबकि डॉक्टर अमित गुप्ता ने गुर्दे के रोग में इलेक्ट्रोलाइट्स की उपयोगिता पर व्याख्यान दिया।

सम्मेलन में एसोसिएशन के चेयरमैन डॉक्टर संजय टंडन ने बताया कि ब्लड शुगर कम होने पर उन मरीजों की स्थिति गंभीर हो सकती है, जिनमें शुगर की बीमारी नहीं होती। सचिव डॉक्टर निरुपम प्रकाश ने वयस्कों में टीकाकरण के दिशा-निर्देशों पर प्रकाश डाला और बताया कि लखनऊ ए. पी. आई. डायबिटीज, मोटापा और ह्रदय रोगों के उपचार के लिए प्रतिबद्ध है।

सम्मेलन में डॉक्टर सी. जी. अग्रवाल, डॉक्टर आर. के. सरन (लारी कार्डियोलाजी), डॉक्टर अतुल मेहरोत्रा (वरिष्ठ चिकित्सक), डॉक्टर राजीव अवस्थी, और डॉक्टर अमित गोयल (एस. जी. पी. जी. आई.) ने भी विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए। इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में डॉक्टर आर. सी. आहूजा, डॉक्टर अशोक चंद्रा, डॉक्टर वीरेंद्र सिंह, डॉक्टर पुनीत मेहरोत्रा, डॉक्टर आर. पी. एल्हेंस, डॉक्टर राकेश जलोटा, डॉक्टर दिनेश ललवानी और डॉक्टर एम. सी. श्रीवास्तव (प्रसाद मेडिकल कॉलेज) की उपस्थिति ने इसे और भी गौरवमयी बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *