• August 23, 2024
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क

मितौली खीरी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली क्षेत्र में वायरल फीवर को देखते हुए स्वास्थ कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। विभिन्न क्षेत्रों में कैंप लगाकर कुल 360 मरीजों को देख कर निशुल्क दवांए दी गयीं। जिसमें छह मरीज मलेरिया पॉजीटिव पाए गए।


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली अधीक्षक डॉक्टर देवेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में परसेहरा, दानपुर, आलपुर में स्वास्थ विभाग की तरफ से कैंप लगाकर 360 मरीजों को निशुल्क दवाएं दी गईं। जिसमें 128 मरीजों की जांच की गयी । जिसमें कुल छे मरीज मलेरिया पॉजीटिव पाए गए। परसेहरा में 78 मरीज पंजीकृत किए गए । 20 की जांच कर निशुल्क दवा दी गयी। एक मरीज मलेरिया पॉजीटिव पाया गया। दानपुर में कुल 170 मरीज पंजीकृत हुए। 60 की जांच की गयी। तीन मरीज मलेरिया पॉजीटिव पाए गए। पंजीकृत मरीजों को निशुल्क दवा दी गयी। आलमपुर में कुल 112 मरीज पंजीकृत हुए। जिसमें  48 मरीजों की जांच की गई। दो मरीज मलेरिया पॉजिटिव पाए गए। पंजीकृत मरीजों को निरूशुल्क दवा का वितरण किया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *