
राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क अयोध्या : भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या पहुंचे अंतरात्मा की आवाज लिखने वाले विजय बंसल, हनुमानजी महाराज और रामलला का किए दर्शन पूजन पापमोचनी एकादशी पर मां सरयू के पावन तट पर ब्राह्मण और गरीब जान को फलाहार कराया। 2014 से अब तक विजय बंसल ने कई बार अंतरात्मा की आवाज से जो भी भविष्यवाणियां की थी वह सफल हुई अयोध्या लोकसभा पर भी उन्होंने कहा था की रास्ता कठिन है और भाजपा के लिए रास्ता कठिन ही रहा लेकिन आने वाले बिहार पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत से बनेगी भाजपा की सरकार ऐसा उन्होंने मां सरयू के तट पर प्रेस से मुखातिब होते हुए बताया। उन्होंने कहा कि मैं कोई भविष्यवक्ता नहीं हूं लेकिन अंतर आत्मा की आवाज से जो कहता हूं वह हनुमान जी महाराज की कृपा से सही होता है। उन्होंने बताया कि मैं 2014 में ही अंतरात्मा की आवाज से बता दिया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 साल 6 महीने 6 दिन तक प्रधानमंत्री बने रहेंगे, आज उन्होंने अयोध्या की धरती से 2029 प्रचंड बहुमत से मोदी सरकार बनेगी ऐसा दावा किया। दिल्ली विधानसभा चुनाव के पहले है श्री बंसल ने बता दिया था कि भाजपा की सरकार बनेगी और महिला मुख्यमंत्री होगी, ऐसा देखा भी गया काफी काश लगाया गया लेकिन महिला मुख्यमंत्री ही बनी।
दशकों से विजय बंसल अंतरात्मा की आवाज से भविष्यवाणी कर रहे हैं वह सही साबित हो रही हैं इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका धन्यवाद भी किया है ऐसा पत्र उन्होंने मीडिया को दिखाया और आने वाली चुनाव के बारे में भी भविष्यवाणी की उत्तर प्रदेश में 2027 में 300 से अधिक सीट बीजेपी को मिलेगी ऐसा भी उन्होंने कहा, उन्होंने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के पहले मैं अयोध्या आया था और प्राण प्रतिष्ठा के साथ अयोध्या ही नहीं बल्कि भारत में राम राज्य स्थापित होने लगा है उसकी एक झलक अयोध्या से देखने को मिलती है, 2019 में फैसला आया उसके पहले भी अयोध्या थी भगवान राम की अयोध्या थी लेकिन हम लोग उनके जन्म स्थान पर मंदिर के लिए संघर्ष कर रहे थे और आज मैंने दो बार प्रभु श्री राम का दर्शन किया मन प्रसन्न हो गया ऐसा लग रहा था कि साक्षात श्री राम लला अपने जन्म स्थान पर विराजमान हो गए हैं और हम सभी सनातनी भाइयों को आशीर्वाद दे रहे है। उन्होंने कहा कि मैं योगी और मोदी को धन्यवाद देता हूं जो अयोध्या को सजाने का कार्य कर रहे हैं आने वाले समय में अयोध्या और बदल जाएगी और राम राज्य की स्थापना हो गई है इसका विस्तार धीरे-धीरे प्रारंभ हो गया है।