राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।
मिर्जापुर। विंध्याचल पर्वत पर मौजूद मां विंध्यवासिनी देवी के मंदिर में नवरात्र में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्घालु माता के दर्शन के लिए आ रहे हैं। मान्यता है कि मां विंध्यवासिनी देवी के आशीर्वाद से श्रष्टि का निर्माण हुआ है। सोमवार को भी भक्तों ने मां के दर्शन कर अपनी मुरादें मांगी।
मां विंध्यवासिनी का यह मंदिर हजारों साल पुराना है। इसका उल्लेख प्राचीन हिंदू ग्रंथों में मिलता है। कहते हैं यह स्थान दुर्गा के अवतार मां विंध्यवासिनी का निवास स्थान है। जिनकी पूजा महिषासुर मर्दनी के रूप में की जाती है। यहां मां विंध्यवासिनी, मां काली और मां अष्टभुजा के रूप की पूजा की जाती है।