• September 27, 2024
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में हो रहे विधानसभा चुनाव में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनगर विधानसभा में हुई एक जनसभा को संबोधित किया। इस जनसभा में उन्होंने रामनगर के प्रत्याशी डॉ. सुनील भारद्वाज, ऊधमपुर के प्रत्याशी रणवीर सिंह पठानिया व चित्तवाड़ की प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगे।


 जम्म-कश्मीर का इतिहास दोहराते हुए उन्होंने कहा कि एक दौर था जब यहां के नौजवानों के हाथों में हथियार होते थे। बेहतर शिक्षा की बजाए उनको आतंकवाद की ट्रेनिंग दी जाती थी। लेकिन जब से केंद्र में भाजपा सरकार आई है तो यहां के हालात बदल गए हैं। हथियारों वाले हाथों में अब रोजगार हैै। पढऩे के लिए टैबलेट है। धारा-370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर विकास की राह पर दौड़ रहा है और अखंड भारत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक की सरकारों ने केवल सत्ता चाही थी, राज्य का विकास नहीं। लिहाजा ऐसी पार्टियों से अब राज्य की जनता सतर्क रहे। क्योंकि अब यहां की जनता आतंकवाद नहीं चाहती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अगर जम्मू-कश्मीर में भाजपा की सरकार बनती है तो यह राज्य विकास की राह में पूरे देश में आगे रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *