• September 7, 2024
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

लखनऊ। अखिल भारतीय ब्रह्म समाज द्वारा भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाने के लिए एक सभा का आयोजन सुधीन्द्र शुक्ल जी के आवास पर किया गया। जिसमें संचालन करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री देवेन्द्र शुक्ल ने राष्ट्रीय अस्मिता की रक्षा करने और सनातन संस्कृति को पोषित करने के लिए भाजपा को मजबूत करने पर जोर दिया!


 राष्ट्रीय अध्यक्ष सीपी अवस्थी ने कहा कि अखिल भारतीय ब्रह्म समाज समाज के सभी लोगों को एकजुट करने और देश की उन्नति के लिए प्रतिबद्ध संगठन है। भाजपा महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने सदस्यता के लिए टोल फ्री नंबर सहित अन्य तरीकों के बारें में जानकारी दी। भाजपा सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा  ने अखिल भारतीय ब्रह्म समाज की सराहना की। साथ ही कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यो की जानकारी देकर लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाएं। इस मौके पर अशोक तिवारी, हरिशचंद्र तिवारी, सुधांशु शुक्ल, कोमल द्विवेदी, मानवेन्द्र पाण्डेय, जेपी बाजपेयी, राम कुमार चौबे, दया शंकर पाण्डेय, संजीव गिरि, गिरिजा शंकर त्रिपाठी, अंजनी कुमार दीक्षित, राम कृष्ण त्रिपाठी, विजय त्रिपाठी, कौशिक बनर्जी, चन्द्र प्रकाश मिश्र, धारा नाथ मिश्र, अवधेश त्रिवेदी, डॉ प्रवीण बाजपेयी, शिव कुमार शुक्ल, शैलेन्द्र शुक्ल, विकास मिश्र, प्रद्योत शुक्ल, रामरूप यादव उर्फ पप्पू यादव आदि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *