• November 5, 2024
  • kamalkumar
  • 0

 राष्टï्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क। 

मल्लावां-हरदोई। श्री रामलरीला समिति भगवंतनगर की ओर से हो रहे श्री रामलीला महोत्सव में विभिन्न लीलाओं का मंचन किया गया। तीसरे दिन कलाकारों ने ताड़का व सुबाहु वध का मंचन किया। तीसरे दिन रामलीला की शुरूआत ईओ नगर पालिका मल्लावां राजेश सिंह ने की। उन्होंने प्रभु राम व व्यास पीठ का पूजन-अर्चन किया। इसके बाद पदाधिकारियों ने ईओ को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। 


फिर लीला में दिखाया गया कि मुनि विश्वामित्र 100 यज्ञों का अनुष्ठान करते हैं। राक्षसों द्वारा अनुष्ठान में व्यवधान उत्पन्न किया जाता है।  अनुष्ठान को पूर्ण करने के लिए वह अयोध्या जाते हैं और राजा दशरथ से राक्षसों का संहार करने के लिए राम और लक्ष्मण को मांगते हैं यह सुनकर राजा दशरथ विचलित हो जाते हैं परंतु गुरु वशिष्ठ के समझाने के पश्चात वह मान जाते हैं। मुनि विश्वामित्र राम और लक्ष्मण को साथ लेकर अपनी कुटिया के प्रस्थान करते हैं, मार्ग में ताड़का नाम की राक्षसी का संहार कर देते हैं । यह सूचना सुनकर मारीच एवं सुबाहु आक्रमण करते हैं। सुबाहु का भी राम वध कर देते हैं, और अपने एक बाण से मारीच को सौ योजन दूर भेज देते हैं।

इसके अलावा कई अन्य लीलाओं का भी मंचन किया गया। इस मौके पर भास्कर मिश्र, चंद्रशेखर शुक्ला, अशोक कुमार दीक्षित, विनोद कुमार स्वर्णकार, उदय नारायण वर्मा प्रभु जी, रामपाल कनौजिया, अनुज कुमार, प्रियम स्वर्णकार, मधुरेश तिवारी, तेज सिंह राठौर, दिनेश कश्यप,छोटे लाल फौजी, अभिषेक पांडे और राजेश मिश्रा आदि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *