• November 3, 2024
  • kamalkumar
  • 0

राष्टï्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

हरदोई। गौरव जन कल्याण संस्थान की ओर से बाबा रामदास आश्रम में कर्मो का लेखा-जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की गई। हवन-पूजन के साथ विधि विधान से प्रभु चित्रगुप्त की पूजा हुई। इसके बाद प्रसाद में पेन, फल व मिठाई का वितरण किया गया। राष्टï्रीय सचिव गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि यम द्वितीया पर कलम-दवात की पूजा की जाती है।



 प्रभु चित्रगुप्त पर कलम और दवात चढ़ाने से उनकी कृपा हम सभी पर बनती है। उनकी कृपा बरसने से मनुष्य की किस्मत संवर जाती है। जिलाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव बताया कि भगवान राम के अयोध्या आगमन पर भगवान श्री चित्रगुप्त को निमंत्रण नहीं दिया गया। जिससे नाराज होकर उन्होंने लेखा-जोखा रखना बंद कर कलम रख दी। जिससे यमलोक में समस्या उत्पन्न हो गई तब तुरंत उन्हें आमंत्रित किया गया। इस मौके पर राष्टï्रीय अध्यक्ष कुंजलता श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव, रजत श्रीवास्तव,  दीपिका श्रीवास्तव, हरिओम पंडित, माधुरी श्रीवास्तव, पुष्पलता श्रीवास्तव , शशिबाला श्रीवास्तव , दिव्या श्रीवास्तव, यशवीर श्रीवास्तव , धीरज खरे, विनय श्रीवास्तव, शिवम् श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव  आदि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *