• October 30, 2024
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

अयोध्या। रामलला मंदिर में आज शाम को होने वाले दीपोत्सव को लेकर अयोध्या नगरी तैयार हो गई है। मंदिर के अलावा पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। जगह-जगह लगी फूलों की लडिय़ां और लाइटेंं लोगों को आकर्षित कर रही हैं।


 वहीं दीपोत्सव में शामिल होने के लिए मंगलवार की देर रात से ही भक्तों का सैलाब अयोध्या नगरी में उमडऩे लगा। बुधवार की दोपहर तक आलम यह हो गया कि कई चौराहों पर जाम के हालात बन गए। हालांकि इस दौरान पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से चौकन्ना नजर आया। मंदिर परिसर और उसे सटे स्थानों पर सीआरपीएफ का पहरा नजर आया। 



वहीं पूरी अयोध्या नगरी में हर मार्ग पर पुलिस पहरेदारी करती नजर आई। बाहर से आने वाले लोगों को परेशानी न हो, इसके भी पुख्ता इंतजाम नजर आए। कई स्थानों पर लगी आकर्षक झांकियां भी लोगों का मन मोह रही थीं। दिन निकलने के साथ ही आला अधिकारी भी अलर्ट रहे। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *