• October 12, 2024
  • kamalkumar
  • 0

राष्टï्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क। 

रायबरेली। समाजवादी पार्टी के जिला मुख्यालय में डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्य तिथि मनायी गयी। इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष इं. वीरेन्द्र यादव ने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया एक नाम नहीं विचारधारा है। उन्होंने सामाजिक बराबरी, राजनैतिक हिस्सेदारी एवं आर्थिक असमानता जैसे विषयों को लेकर अनवरत संघर्ष किया। 


लोहिया जी ने बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के साथ मिलकर पिछड़ा वर्ग एवं दलित वर्ग को जोड़कर उनके हक दिलाने के लिए एक योजना बनाकर काम करने की रूपरेखा तैयार की। हालांकि डॉ. अम्बेडकर की मृत्यु हो जाने के कारण योजना अधर में लटक गर्ई। जिसे अब सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आगे बढ़ा रहे हैं। सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ओपी यादव ने कहा कि डॉॅ. लोहिया ने पंडित नेहरू के खिलाफ फूलपुर से लोकसभा चुनाव लड़कर कांग्रेस की मजबूत किले में दरार डालने का काम किया। अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रज्जू खान ने कहा कि लोहिया जी का मानना था कि जिन्दा कौमे पांच साल इन्तजार नहीं करती हैं, उन्हें संघर्ष के लिए हर समय तैयार रहना चाहिए।  इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नीलेश यादव, चन्द्र प्रकाश आजाद, राकेश यादव,  अजय यादव, रंजीत यादव, शकील मंसूरी, पिन्टू यादव,  आलोक यादव, मुशीर अहमद, कृपाशंकर यादव, सुरजीत सिंह, शिवबरन यादव, रामसुमेर एडवोकेट, दीपू शुक्ला, सौरभ सिंह एडवोकेट, नरेन्द्र यादव, संदीप सिंह, विनय कुमार यादव, देवतादीन यादव आदि लोगों ने भी लोहिया जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *