राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।
हरदोर्ई। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर वीरांगना सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थान की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थान की अध्यक्ष सुहाना जैन के आवास पर हुए र्काक्रम में समाज कल्याण मंत्री व प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने शिरकत की।
जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, सुहाना जैन व शंकरलाल लोधी ने चांदी का मुकुट पहनाकर मंत्री असीम अरुण का स्वागत किया। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं बतार्ई। कहा कि पीएम के जन्मदिन पर पूरे देश में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा हैै। लिहाजा हम सभी को घरों के साथ ही अपने आसपास के इलाके में सफाई रखनी चाहिए। बाद में सभी केक काटकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां पर मरीजों को फल व बिस्किट का वितरण किया। इस मौके पर राजीव सिंह सिम्पल, शशि भूषण शुक्ल शोले, सुशील अवस्थी छोटे महाराज, आदर्श दीपक मिश्रा, कमल वर्मा, अनिल शर्मा, सौर्य सिंह, हर्ष द्विवेदी, निर्मल गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, कुसुम सिंह और गौरव भदौरिया आदि मौजूद रहे।