• October 13, 2024
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

लखनऊ। अगर आप सड़क पर पैदल चल रहे हैं या फिर वाहन चला रहे हैं तो आपकी जान मुश्किल में हैं। लिहाजा खुद को सुरक्षित रखने के लिए यातायात नियमों का पालन अवश्य करें। क्योंकि नियमों का पालन आपका सफर सुरक्षित कर सकता है। 


यह बात बुद्घेश्वर चौराहे पर मांडवी फाउंडेशन द्वारा सड़क हादसों को कम करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान पदाधिकारियों ने कही। साथ ही उन्होंने यातायात नियमों का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक किया और पंपलेट्स बांटे। जिसके जरिए सभी को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान स्थानीय पुलिस ने भी इस अभियान में पदाधिकारियों का सहयोग किया। पुलिस ने भी सभी से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। इस मौके पर मांडवी फाउंडेशन के सदस्य सुधा शर्मा, चांदनी पांडेय, साक्षी सिंह, जेसिका सिंह, मीनाक्षी देवल (मीना), सोनी रावत, सेनू गुप्ता, आलोक त्रिपाठी, आरके चौरसिया, वीर राठौर, अंकित पाण्डेय, सचिन देवल, अमरेन्द्र सिंह, जय सिंह, आलोक कश्यप आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *