• September 20, 2024
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखनाथ मंदिर में आयोजित ‘जनता दर्शनÓ कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां पर विभिन्न जिलोंं से आए फरियादियों की उन्होंने समस्याएं सुनीं। फरियादियों ने अपनी व्यक्तिगत व सामाजिक समस्याओं के संबंध में मुख्यमंत्री को जानकारी दी। 


जिस पर उन्होंने अधिकारियों को समय से सभी शिकायतों का निस्तारण करने के आदेश दिए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने आमजन की समृद्धि और खुशहाली के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि उनकी सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर है।



 इसके बाद मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर की गोशाला का दौरा किया। जहां उन्होंने आंध्र प्रदेश के पूंगनूर नस्ल की दो छोटी गायों जिसमें एक मेल और एक फीमेल को दुलार किया और उन्हें चारा खिलाया। सीएम ने बताया कि पूंगनूर नस्ल की गायें अपनी छोटी कद-काठी और उच्च दूध उत्पादन क्षमता के लिए जानी जाती हैं। मुख्यमंत्री ने गौ सेवा को समाज का महत्वपूर्ण अंग बताते हुए गोशालाओं में गायों की देखभाल पर विशेष जोर दिया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पशुपालन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गौ सेवा से न केवल पशुधन का संरक्षण होता है, बल्कि इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *