• September 28, 2024
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्र्क।



लखनऊ। नेबरहुड पार्क पर शहीद ए आज सरदार भगत सिंह की जयंती मनाई गर्ई। लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर महानगर में बड़ी प्रतिमा लगवाए जाने की मांग की। 


भाजपा लखनऊ के महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी व पूर्व एमएलसी अरविंद त्रिपाठी के निर्देशन पर चल रहे स्वच्छता कार्यक्रम पखवाड़ा के तहत शहीदों को नमन किया गया। कल्याण सिंह कैंसर इंस्टीट्यूट बोर्ड के सदस्य दिलप्रीत सिंह डीपी के अलावा अन्य संगठनों के लोग एलडीए कालोनी स्थित नेबरहुड पार्क पहुंचे। यहां पर सभी ने पहले शहीदों की प्रतिमाओं और आसपास के स्थल की सफाई की। बाद में सरदार भगत सिंह व सुभाष चंद्र बोष की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। पदाधिकारियों ने कहा कि 28 सितंबर 1907 को जिला लायलपुर जो अब पाकिस्तान के फैसलाबाद के नाम से जाना जाता है, उसके गांव बावली में हुआ था। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। इस मौके पर सभी ने महानगर में सरदार भगत सिंह की बड़ी प्रतिमा लगाने की मांग की। इस दौरान लखविन्दर पाल सिंह, पार्षद सौरभ सिंह, केके श्रीवास्तव, नागेश्वर अवस्थी, कुसुम सिंह, सरिता शुक्ला, मनमोहन सिंह, रणवीर भसीन, परविंदर सिंह, निरवैर सिंह, रजिंदर सिंह बग्गा, मनमोहन सिंह मोनी, अजय सिंह, सुरिन्दर पाल सिंह घई, सतवीर सिंह आनंद, सतनाम सिंह लवी, जसकरण कोहली, ओंकार सिंह, कुलदीप सिंह और भूपिन्दर सिंह पिंदा आदि मौजूद रहे। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *