• October 5, 2024
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

लखनऊ। हेल्प यू एजूकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। गोमतीनगर स्थित प्रकाश बाल विद्या मंदिर इंटर कालेज में हुए इस कार्यक्रम की थीम…सावधानी हटी दुर्घटना घटी..थी। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि यह केवल स्लोगन नहीं बल्कि एक चेतावनी है। लिहाजा सभी सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन अवश्य करें। 


हेल्प यू एजूकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने मौजूद छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के महत्व के बारें में बताया। उन्होंने कहा कि सड़क पर चलते समय थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। लिहाजा वाहन चलाते समय या पैदल चलते समय हमें सावधानी बरतने के साथ ही नियमों का पालन करना चाहिए। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाएं। धूम स्टाइल से वाहन दौड़ाना भी हादसों का कारण बनता है। लिहाजा संयमित गति पर ही वाहन चलाएं। क्योंकि जरा सी चूक आपके अलावा दूसरों की भी जान ले सकती है। इस कार्यक्रम में आयुषी सिंह, सायक सान्याल, सौरभ सिंह व श्रेया सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *