• November 9, 2024
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क। 

लखनऊ। शिक्षा मंत्रालय के निर्देश पर लखनऊ विकास प्राधिकरण व जिला प्रशासन की ओर से गोमती रिवरफ्रंट पार्क पर गोमती पुस्तक महोत्सव का आयोजन किया गया। 17 नवंबर तक चलने वाले इस पुस्तक महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। 


बाद में मुख्यमंत्री वहां पर मौजूद बच्चों से मिले। कई बच्चों को मंच पर बुलाकर उनका नाम और स्कूल पूछा। इसके बाद एक-एक पुस्तक व चाकलेट बच्चों को दी। बच्चों से मुखातिब होते हुए कहा कि आज के बच्चे मोबाइल औैर कंप्यूटर पर अधिक वक्त बिता रहे हैं। जबकि अगर यही समय बच्चे अपने पाठ्यक्रम के साथ ही कुछ अच्छी पुस्तकें पढ़े तो उनके जीवन सुधरेगा। किताबों में लिखी अच्छी बातें अपने जीवन में उतारें। साथ ही उन्होंने सभी बच्चों से अपील करते हुए कहा कि वह मेले से एक-एक पुस्तक अवश्य खरीद कर ले जाएं। वहीं जिला प्रशासन से कहा कि सुनिश्चित किया जाए कि राजधानी के सभी स्कूलों के बच्चे इस मेले का विजिट अवश्य करें। इस मौके पर मंडलायुक्त डॉॅ. रोशन जैकब, राष्टï्रीय पुस्तक न्यास भारत के अध्यक्ष प्रो. मिलिंद सुधाकर मराठे और निदेशक युवराज मलिक भी मौजूद रहे। बताते चलें कि यह महोत्सव सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *