राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।
लखनऊ। आगामी महाकुंभ को देखते हुए प्रदेश सरकार ने राहगीरों को तोहफा दिया है। उनकी यात्रा सरल व सुगम बनाने के लिए रोडवेज के बेड़े में 20 हजार नई बसों को शामिल किया जाएगा।
जिसमें साधारण डीजल बस, वोल्वो और स्लीपर बस होंगी। वहीं 320 अतिरिक्त इलेक्ट्रिक बसें भी खरीदी जाएंगी। इनकी खरीद के लिए प्रदेश सरकार ने बजट दे दिया है। अभी तक प्रदेश में करीब 13500 सरकारी बसें हैं। जो यूपी के अलावा विभिन्न राज्यों की सड़कों पर दौड़ रहीं हैं।



































































































































































































