राष्टï्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

शाहजहांपुर। औषधीय खेती करके किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा आज के दौर में खेती करना और भी आसान हो गया है। किसान जैविक खेती का भी सहारा ले सकते हैं। प्रयास करें कि खेती में अधिक रासायनिक पदार्थो का छिड़काव न किया जाए। 


यह बात औषधीय पौधा विशेषज्ञ डॉॅ. रामस्वरूप सिंह ने कही। वह पृथ्वीपुर में भाजपा नेता विनय शर्मा के आवास पर आए थे। यहां पर विनय शर्मा के अलावा अन्य ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने विविध और औषधीय पौधा खेती पर विस्तार से चर्चा की। किस मौसम में किसान कौन सी फसल बोकर अपनी आय बढ़ा सकते हैं, इसके संबंध में जानकारी दी। जैविक खेती पर भी उन्होंने जोर दिया। साथ ही कहा कि कृषि को बढ़ावा देने के लिए शासन स्तर से भी तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। किसानों को ऋण भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इन योजनाओं का लाभ लेकर भी किसान खेती के जरिए अपनी आय बढ़ा सकते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *