• December 17, 2024
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क

लखीमपुर खीरी: थाना खमरिया क्षेत्र के पीलीभीत बस्ती हाईवे (एन एच 73) पर महरिया गांव के पास सोमवार की देर शाम दो बाइकों में भीषण टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों बाइकों पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल व्यक्तियों में सत्य प्रकाश (28) पुत्र जगदंबा, ग्राम बबुरी, थाना धौरहरा और रिजवान (35), लखीमपुर कोतवाली निवासी शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही खमरिया पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खमरिया भेज दिया। गंभीर हालत में दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *