राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क धौरहरा खीरी : सोमवार देर रात तहसील क्षेत्र के एक गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग से आठ झोपड़ी जलकर राख हो गई बताया जाता है रात होने की वजह से घर ग्रहस्थी का सारा सामान खाक हो गया घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया। घटना के दूसरे दिन तहसीलदार धौरहरा व विधायक प्रतिनिधि ने पीड़ितों से मुलाकात कर सांत्वना दी। जानकारी के अनुसार नगर पंचायत धौरहरा के नव सृजित मोहल्ला रामबाटिका धाम रामबट्टी में सोमवार रात लगभग 10.30 व 11 के बीच अज्ञात कारणों से झोपडी में आग लग गई। घटना की सूचना मिलने पर देर से पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया।आगजनी से उत्तम,मुद्रिका,सुनीता, सीताराम, रामाधार,पंकज सहित आठ झोपड़ी अग्निकांड की भेट चढ़ गई। अचानक आग लगने से घर ग्रहस्थी का सारा समान जलकर राख हो गया।घटना की सूचना पर मंगलवार सुबह तहसीलदार धौरहरा आदित्य विशाल ने पीड़ितों से मुलाकात कर राहत किट कंबल व त्रिपाल सौंपें।वही पूर्ति निरीक्षक को निर्देशित करते हुए तत्काल पीड़ितों को कच्चा राशन उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। सूचना पर विधायक प्रतिनिधि गोपाल शंकर अवस्थी ने पीड़ितों से मिलकर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस पर तहसीलदार धौरहरा आदित्य विशाल ने बताया कि सभी पीड़ितों के नुकसान का आंकलन लेखपाल से कराया जा रहा है। रिपोर्ट मिलते ही अहेतुक सहायता राशि बांटी जायेगी।

































































































































