राष्टï्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क। 

सीतापुर। ग्राम बीहट बीरम के किसानों को चीनी मिल के अधिकारियों ने गन्ने की सही बुवाई के तरीके बताए। ताकि किसान अधिक फसल की पैदावरार कर सके।


ग्राम निवासी प्रगतिशील किसान संदीप सिंह के खेत पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें रामगढ़ शुगर फैक्ट्री के एजीएम केन आरएन दीक्षित व बघौली शुगर फैक्ट्री के जीएम केन विनय सिंह चौहान ने किसानों से संवाद किया। उन्होंने किसानों को गन्ना बुवाई के सही तरीके बताए। उन्होंने बीज डालने से लेकर गन्ने के पेड़ों के बीच मिट्टïी की दूरी और कब कितनी खाद डालनी है, इस संबंध में जानकारी दी। साथ ही बताया कि गन्ने की फसल के साथ किसान सरसो, चना, मटर और मसूर की खेती कर सकते हैं। इससे कम लागत में किसान अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। प्रगतिशील किसान संदीप सिंह ने बताया की 5 एकड़ में लगभग तीन गन्ने की नई प्रजातियों को बोया गया है । साथ ही उन्होंने गन्ने के उत्पादन व सह फसल की भी जानकारी दी। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *