• November 9, 2024
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग ने महिलाओं की सुरक्षा एवं अधिकारों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। इनके लागू होते ही महिलाओं को काफी राहत मिलेगी। नए प्रस्ताव के तहत ऐसे जिम या योगा सेंटर जहां पर महिलाएं जाती हैं, वहां पर महिला ट्रेनर को होना जरूरी होगा। वहीं जिम करने वालों के पहचान पत्र का सत्यापन होगा। 


इन सेंटरों में डीवीआर व सीसीटीवी होना अनिवार्य है। स्कूल बस में महिला सुरक्षा कर्मी या फिर महिला शिक्षक का होना जरूरी होगा। नाट्य कला केंद्रों में महिला डांस टीचर और सीसीटीवी की व्यवस्था होगी। बुटीक सेंटरों पर महिला की नाप लेने के लिए महिला का होना आवश्यक होगा। यहां पर भी सीसीटीवी लगाना अनिवार्य है। इसके अलावा जिन दुकानों में महिलाओं के कपड़े मिलते हैं, वहां पर भी महिला का होना जरूरी है। बालिकाओं की सुरक्षा के लिए सभी कोचिंग सेंटरों का सत्यापन कराया जाएगा।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *