राष्टï्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।
झारखंड। झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के प्रभारी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को झारखंड में थे। वहां पर उन्होंने बरकागांव विधानसभा में रोशनलाल समेत दो प्रत्याशियों के समर्थन में एक जनसभा संबोधित की।
जहां पर उन्होंने यूपी की बात कहते हुए कहा कि आज वहां से पत्थरबाज और माफिया पलायन कर चुके हैं। कई तो जहन्नुम भी भेज दिए गए हैं। जबकि वर्ष 2017 से पहले यूपी में उनका ही राज था। माफियाओं के आका यूपी को लूटने का काम करते थे। त्योहारों पर अशांति फैलाने की जिम्मेदारी पत्थरबाजों के पास थी। लेकिन आज प्रदेश के हालात बदल गए हैं। उत्तर प्रदेश विकास की राह पर दौैड़ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह चुनाव झारखंड के लिए विकास के रास्ते खोल सकता है। यहां पर भाजपा की सरकार बनी तो डेढ़ लाख युवाओं को सबसे पहले नौकरी दी जाएगी। इसके अलावा स्नातक व स्नातकोत्तर डिग्री धारकों को दो साल तक दो हजार रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। रोजगार के लिए उद्योग स्थापित करवाना हमारी प्राथमिकता है। इसके लिए झारखंड के लोगों को जाति-धर्म व भाषा के हिसाब से बंटने की जरूरत हैं। क्योंकि आपको बांटने वाले देश को बांटने का काम करते हैं। एकजुट होकर झारखंड में भाजपा की सरकार बनवाएं।














































































































































































































































































































