राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।
लखीमपुर खीरी: लखीमपुर खीरी के मन्नापुर गांव में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ शनिवार सुबह वन विभाग ने एक बाघ को पिंजरे में कैद किया। यह वही बाघ है, जिसने दो दिन पहले 55 वर्षीय किसान कंधई लाल की जान ले ली थी।
बीते बृहस्पतिवार को कंधई लाल खेत में काम कर रहे थे, तभी बाघ ने उन पर हमला कर दिया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में डर का माहौल था। वन विभाग ने बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरा और सीसीटीवी कैमरे लगाए थे, और अंततः शनिवार को बाघ पिंजरे में फंस गया।
वन विभाग के अधिकारियों ने बाघ को ट्रेंकुलाइज कर उसे सुरक्षित स्थान पर जंगल में छोड़ा। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग घटना स्थल पर जुटे, लेकिन पुलिस और वन विभाग ने स्थिति को नियंत्रित किया।