• October 25, 2024
  • kamalkumar
  • 0

राष्टï्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क। 

महाराजगंज। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराजगंज में प्रदेश के पहले पीपीडी मोड पर बनने वाले केएमसी मेडिकल कालेज का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज अर्थव्यवस्था के मामले में भारत दुनिया में पांचवे स्थान पर पहुंच गया है। जिस तरह से विकास के कार्य हो रहे हैं जल्द ही भारत तीसरे स्थान पर होगा। 


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को महाराजगंज के दौरे पर थे। यहां पर पहले उन्होंने चौक में 940 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इसके बाद वह केएमसी मेडिकल कालेज का लोकर्पण करने पहुंचे। यहां पर उन्होंने चिकित्सा की पढ़ाई कर रहे बच्चों से संवाद किया। इसके बाद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के कई सालों तक महाराजगंज उपेक्षित जिला रहा। यहां पर विकास की सभी परियोजनाएं ठप थी लेकिन अब हालात बदल रहे हैं। यहां के लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिल रही हैं। विकास का पहिया जिले में तेजी से चल रहा है। मेडिकल कालेज की स्थापना के लिए शांति फाउंडेशन का धन्यवाद देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले फाउंडेशन ने जिले में इंजीनियरिंग कालेज का निर्माण करवाया था। अब धनवंतरि की जयंती से पहले यहां के लोगों को मेडिकल कालेज की सौगात दी हैै। शांति फाउंडेशन के पदाधिकारी विनय कुमार श्रीवास्तव, विधायक प्रेमसागर पटेल, ऋषि त्रिपाठी समेत संजय पांडे और पंकज चौधरी आदि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *