• October 5, 2024
  • kamalkumar
  • 0



राष्टï्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

बांदा। हार्पर क्लब बांदा में नवरात्रि पर्व के अवसर पर शहर में डांडिया गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें शामिल लोगों ने मां दुर्गा की आराधना की।


गुरुकुल कथक केंद्र बांदा की डांस गुरु अनुपमा त्रिपाठी के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में डांडिया गरबा की विभिन्न प्रस्तुतियां दी गईं। शहर के जानी-मानी हस्तियाओ ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके अलावा, कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतिया दीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला जज डॉॅ. बब्बू सारंग सर ने कहा, नवरात्रि पर्व हमें मां दुर्गा की शक्ति और साहस की याद दिलाता है। हमें अपने जीवन में मां दुर्गा के आदर्शों को अपनाना चाहिए। कार्यक्रम के आयोजक 

महिला हार्पर क्लब की सदस्य आराधना शर्मा ने कहा, हमें खुशी है कि शहर के निवासियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। इस मौके पर चंद्रपाल सिंह एडीजे 1, छोटेलाल यादव एडीजे ,भगवान दास गुप्ता सीजेएम ,नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासु, डाक्टर मोनिका सक्सेना, आराधना शर्मा निरंजन चौरसिया एडीजे, सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी सईद अहमद, मनीष श्रीवास्तव, रामेंद्र शर्मा, मनोज जैन, शमीम बानो, सीमा सिंह, ज्योत्स्ना पुरवार व विजय ओमर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *