• November 11, 2024
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क। 

बावन। जितना हम पढ़ाई में ध्यान लगाते हैं उतना ही आवश्यक है सामाजिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों में समय देना। बच्चों को मोबाइल के एडिक्शन के बारे में चर्चा करने की बजाए उनको सकारात्मक पहलुओं पर चर्चा करें। क्योंकि आज के युवा की देश की दिशा और दशा तय करते हैं। यह विचार सह प्रांत प्रचारक आरएसएस अवध प्रांत संजय जी ने स्वामी कल्याणानंद पीजी कॉलेज में त्रिदिवसीय वार्षिकोत्सव के समापन अवसर पर व्यक्त किए।


स्वामी कल्याणानंद समाज कल्याण शिक्षा समिति न्योरादेव हरदोई द्वारा संचालित स्वामी कल्याणानंद पीजी कालेज में वार्षिकोत्सव के समापन की शुरूआत आरएसएस के पदाधिकारी संजय व संस्थापक हर्षवर्धन सिंह ने की। इसके बाद विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। फिल्मी और देश भक्ति के गानों पर नृत्य कर सभी को तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया। नाटकों के माध्यम से भी ज्वलंत मुद्दों को उठाया।



 नाटक अनपढ़ नेता, सोशल मीडिया और स्कूल चलें के जरिए बच्चों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। अंत में संस्थापक हर्षवर्धन सिंह ने अतिथियों का आभार करते हुए कालेज की स्थापना के संबंध में जानकारी दी।  अंतिम दिन एसडीएम सदर सुशील मिश्रा ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर संजीव खरे, कीर्ति सिंह, रवि प्रकाश, डॉ. अरविंद कुमार, डॉॅ. नितिन वाजपेई, श्रीकृष्ण शास्त्री, डॉ दीप्त वर्ण सिंह गौर, डॉ सुधीर सिंह, डॉ अलका गुप्ता, डॉ अभिषेक सिंह सेंगर, यशवर्धन सिंह,स्वामी संतोष दास जी नैमिष, हृदयेश वर्धन सिंह आदि मौजूद रहे। 



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *