• September 25, 2024
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। 


इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विजन ने गांव, गरीब, किसान, नौजवान, और महिलाओं को मुख्यधारा में लाने का मार्ग प्रशस्त किया। उनके विचारों से प्रेरणा लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों ने इन वर्गों को अपने एजेंडे में शामिल किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के आदर्श प्रदेश सरकार के लिए मार्गदर्शक सिद्धांत हैं। हम उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए प्रदेश की जनता के उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने जो सपने देखे तो उसे भाजपा सरकार पूरा कर रही है। इस अवसर पर प्रदेश सरकार और जनता की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को नमन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *