• October 29, 2024
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क। 

लखीमपुर खीरी। डीएम दुर्गाशक्ति नागपाल की पहल पर बीएसए प्रवीण कुमार ने जिले के सभी 3106 परिषदीय विद्यालय व 16 केजीबीवी विद्यालयों में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और पटाखा मुक्त त्योहार मनाना था। जिसमें बच्चों से पारंपरिक व सुरक्षित तरीके से दिवाली मनाने की अपील की गई। 


बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि सभी परिषदीय विद्यालयों में ‘प्रदूषण रहित दीपावलीÓ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें बच्चों ने रंगों के माध्यम से दीपावली के विभिन्न रूपों को दर्शाया और प्रदूषण मुक्त दीपावली के संदेश दिया। स्वस्थ दीपावली, हरित दीपावली विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण, पटाखों के नुकसान और दिवाली के सकारात्मक संदेश पर अपने विचार साझा किए। विद्यार्थियों को मिट्टी के दीयों और सजावटी सामग्रियों का उपयोग करके दीप सजाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने फूलों और प्राकृतिक रंगों से खूबसूरत रंगोली बनाकर अपनी प्रतिभा दिखाई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *