राष्टï्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क
मल्लावां हरदोई। गुरुवार को विकासखंड मल्लावां में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की एक बैठक हुर्ई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कोषाध्या शिवशंकर पांडेय समेत जिलाध्यक्ष अक्षत पांडेय और विपिन सिंह मौजूद रहे।
बैैठक की शुरूआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्ज्वलित करके की गर्ई। स्थानीय पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। पदाधिकारियों ने बताया कि 1998 में संगठन का गठन किया गया था। तब से लगातार संगठन शिक्षकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर उनके निस्तारण का प्रयास कर रहा है। अंत में जिलाध्यक्ष ने मल्लावां ब्लाक की कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें गजेंद्र प्रताप सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। सभी ने नव निर्वाचित पदाधिकारी का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया।