• November 29, 2024
  • kamalkumar
  • 0

 

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क

हरदोई: बच्चों को शिक्षा के साथ ही खेल की बहुत जरूरत है।बिना खेल के शिक्षा अधूरी है।ये बात थानाध्यक्ष सुरसा अनेक पाल सिंह ने पचकोहरा के ब्राइट कैरियर पब्लिक स्कूल में शुक्रवार से शुरू हुई दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ के दौरान कही। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष सुरसा व उत्कृष्ट किसान राजनरायन शुक्ल ने फीता काटकर किया।


कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि  व विशिष्ट अतिथि ने मां सरस्वती जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन किया। मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष सुरसा ने बच्चों को बताया की शिक्षा और खेल एक दूसरे  के पूरक हैं।अच्छी शिक्षा पाने के लिए हमारा शरीर और दिमाग दोनों मजबूत होने चाहिए।अगर हम शारीरिक रूप से कमजोर है तो कभी पढ़ाई में अच्छे नहीं हो सकते।शरीर व दिमाग को मजबूत करने के लिए हमें व्यायाम और खेल में ध्यान देना होगा।बच्चों को सुबह जल्दी उठकर दौड़ करनी चाहिए।कसरत और खेल खेलने चाहिए।जिससे हमारा शरीर मजबूत होगा। उन्होंने अपने विषय में बच्चों को बताते हुए कहा की वह बचपन से सभी खेलों में भाग लेते थे।और आज देश और समाज की सुरक्षा कर रहे हैं।आप सभी बच्चों को भी खेल में जरूर शामिल होना चाहिए। विशिष्ट अतिथि राजनरायन शुक्ल ने कहा की जरूरी नहीं कि हर छात्र पढ़ने में अच्छा हो लेकिन ऐसे बच्चे खेल में अच्छे हों सकते हैं।और खेलों में भाग लेकर अपने को सफल बना सकते।


विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अर्चना सिंह ने बताया की खेल के पहले दिन,दौड़, कंगारू दौड़ मेंढक दौड़ के साथ ऊची कूद करवाई गई जिसमें 200मीटर में ललित कशयप प्रथम 100मीटर में आशीष यादव , बालिकाओं की 200मीटर दौड़ अनुराधा गुप्ता 100मीटर में माही शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कंगारू दौड़ में शिवा यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।मेंढक दौड़ में उत्कर्ष गुप्ता।ऊंची कूद में रमन गुप्ता ने प्रथम व अर्जुन वर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।इस मौके अभिभावक व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *