• October 7, 2024
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

लखनऊ। नवयुग कन्या महाविद्यालय में कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मिशन शक्ति व राष्ट्रीय सेवा योजना और हाईजीन क्लब की ओर से किया गया। जिसमें डॉ. रेशम श्रीवास्तव ने ब्रेस्ट कैंसर की रोकथाम व उसके लक्षणों के संबंध में जानकारी दी।


 उन्होंंने स्तन कैंसर की समय से पहचान के लिए मैमोग्राम व अन्य स्क्रीनिंग की जानकारी दी। बताया कि नियमिति स्कैनिंग से स्तन कैंसर के प्रारंभिक चरण का पता लगाया जा सकता है। उन्होंने स्तन कैंसर के विभिन्न उपचार विकल्पों पर चर्चा की। जिसमें सर्जरी, कीमोथेरेपी, रेडियोथेरेपी और हार्मोन थेरेपी शामिल हैं। बताया कि भारत में स्तन कैंसर के मामलों में वृद्धि हो रही है और इसके प्रति जागरूकता बढ़ाना अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके अलावा उन्होंने गर्भाशय ग्रीवा कैंसर के बारे में भी जानकारी दी। जो महिलाओं में दूसरा सबसे आम कैंसर है। उन्होंने इसके लक्षण, रोकथाम और उपचार के बारे में बताया और नियमित जांच की आवश्यकता पर जोर दिया। प्राचार्या डॉॅ मंजुला उपाध्याय ने उनका आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रिया, मनोज अवस्थी और डॉॅ. सीमा पांडे आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *