• October 13, 2024
  • kamalkumar
  • 0

राष्टï्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क। 

पिहानी-हरदोई। विश्व हिंदू परिषद की ओर से दुर्गाष्टमी का कार्यक्रम किया गया। जिसमें वक्ताओं ने महिलाओं का सम्मान करते हुए कहा कि उनका सम्मान करें वरना वह मां दुर्गा के रूप में आपका संहार करेंगी। 


पिहानी चुगी निकट ब्रह्मïकुमारी मेडिटेशन हाल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी शुरूआत अखिल भारतीय साहित्य परिषदी के उपाध्यक्ष व गुरू रामराय स्कूल की उप प्रधानाचार्य डॉॅ. शीला पांडेय ने मां दुर्गा के चित्र पर पुष्प अर्पित करके की। उन्होंने कहा कि नारी वह शक्ति है जो दयालु रूप में योगमाया देवी। परंतु अगर क्रोधित हो जाए तो कालरात्रि हो जाती है। स्वयं शिव ने अर्धनारीश्वर अवतार लेकर स्त्री और पुरुष की समानता दिखाते हुए राक्षस अंधक को हराया था। लिहाजा महिलाओं का सम्मान करें वरना वह मां दुर्गा के रूप में संहार करने में भी पीछे नहीं रहेगी। 

विहिप की जिला उपाध्यक्षा एवं कार्यक्रम की संयोजिका कुसुमलता जी ने कहा कि  नारी अब अबला नहीं हैं वह वात्सल्य की मूर्ति व सृष्टि की रचयिता कहलाती है। इस मौके पर मालती, सरिता गुप्ता, विनीता पांडेय, वीना त्रिपाठी, संजू श्रीवास्तव, नीलम अग्रवाल, आशा बाजपेई, लक्ष्मी सिंह, पूजा गुप्ता और मीतू मिश्रा आदि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *