राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : नगर के कैनाल रोड पर स्थित सहकारी क्रय विक्रय समिति के कार्यालय के नवनिर्मित दीनदयाल उपाध्याय द्वार का उद्घाटन राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर आयोजित कंबल वितरण एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। इस सम्मान समारोह कार्यक्रम में में मुख्य अतिथि के तौर पर अपने संबोधन में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि सहकारी क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष सुशील अवस्थी छोटे महाराज द्वारा एक आदर्श कार्य किया गया है और इनका अनुकरण करते हुए अन्य सहकारी समितियो के अध्यक्षों एवं कर्मचारियों द्वारा भी ऐसे कार्य किए जाने चाहिए जिससे सीधे जनता और किसान वर्ग को लाभ पहुंच सके।
इस अवसर पर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं को सम्मान पत्र प्रदान किया तथा जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए।कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन,जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल , गौ सेवा गतिविधि के अशोक सिंह आजाद, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अशोक सिंह मुनौरा ,गौरव सिंह भदौरिया, सभी सहकारी समितितो के अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी के अनेक कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुशील अवस्थी छोटे महाराज ने कहा कि मैं तन मन धन से समिति के विकास के लिए समर्पित हूं और किसान को कोई भी असुविधा न हो इसके लिए प्रयासरत रहूंगा। उन्होंने कहा कि समित के कार्यालय की बाउंड्री वॉल बनाने के लिए माननीय विधान परिषद सदस्य अशोक अग्रवाल द्वारा जो धनराशि दी गई है इसके लिए मैं उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा माननीय आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल जी की कृपा से यह समिति निरंतर प्रगति के पद पर अग्रसर है जिसके लिए मैं उनका भी कृतज्ञ हूं। कार्यक्रम को भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन,जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमवती आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में सेवा भारती के विजय बहादुर सिंह, सुधीर अवस्थी ,विवेक सिंह ,सुनील शुक्ला, जिला सहकारी समिति के अधिकारी गण एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।













































































































