• December 16, 2024
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क 

अयोध्या: अयोध्या धाम स्थित श्री विजय राघव मन्दिर, रामघाट में इन दिनों राम कथा की अमृत वर्षा हो रही है। कथा व्यास श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी अत्मानंद पुरी जी महाराज के मुखारविंद से श्रद्धालु राम कथा का आनंद ले रहे हैं। इस आयोजन में देशभर से आए भक्त, संत महंत, और श्रद्धालु श्री राम कथा का पान कर रहे हैं।


महामंडलेश्वर स्वामी अत्मानंद पुरी जी ने राम कथा के माध्यम से भक्तों को श्री राम के अद्भुत गुणों और उनके जीवन के दिव्य संदेशों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रामायण का तात्पर्य वही है जिससे श्री राम का प्राप्ति हो सके। राम जी के साथ भगवान शिव का गहरा संबंध है और यही संबंध जीवन के हर पहलू में दर्शन देता है।

राम कथा का आयोजन प्रतिदिन सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक जारी है। इस धार्मिक आयोजन में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हरिद्वार, भटिंडा, गुरदासपुर और महाराष्ट्र जैसे विभिन्न क्षेत्रों से राम भक्त श्रद्धा और भक्ति के साथ पधारे हैं। मुख्य रूप से भटिंडा से चावला जी, साध्वी गीता रामायणी और अन्य कई प्रमुख कथावाचक भी कथा का हिस्सा बन रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *