• October 2, 2024
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्र्क। 

सुरसा। गांधी जयंती के अवसर पर क्षेत्र के सिद्धपीठ श्री बाबा दुग्धेश्वर नाथ शिव शक्ति आश्रम जगतपुरवा सुरसा मन्दिर परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। 


जिसमें क्षेत्रीय भाजपा विधायक प्रभाष कुमार व मंडल अध्यक्ष रजनीश वर्मा समेत अन्य पदाधिकारियों ने सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। बाद में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको याद किया। साथ ही दोनों के जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया। मौजूद लोगों से कहा कि सप्ताह में हर व्यक्ति को दो घंटे श्रमदान अवश्य करना चाहिए। इस मौके पर सत्यपाल सिंह भिरिया, रामचन्द्र सक्सेना, उदय प्रताप सिंह पाल प्रधानपति खजुरहरा, महेन्द्र कुमार, राजेन्द्र, मनीष कुमार, सन्दीप मिश्रा, नीरज राठौर, अवधेश यादव, फूलसिंह यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *