• October 30, 2024
  • kamalkumar
  • 0

राष्टï्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क। 

हरदोई। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हरदोई पहुंचकर पूर्व एमएलसी डॉॅ. राजपाल कश्यप की माता जी के श्रद्घांजलि समारोह में श्रद्घासुमन अर्पित किए। उन्होंने अपनी शोक संवेदनाए व्यक्त करते हुए इस बात का अहसास कराया कि वह सपा के हर कार्यकर्ता के सुख-दुख में शामिल हैं। यहां पर उनके साथ स्थानीय सपा नेताओं के अलावा अन्य जिलों के भी वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे। 


अखिलेश यादव ने यहां पर आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि इस समय प्रदेश में उपचुनाव होने वाले हैं। उन्होंने अयोध्या का नाम लिए बगैर कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जिस विधानसभा पर सबसे ज्यादा जोर देते हैं, वहां पर उपचुनाव नहीं हो रहे हैं। साथ ही कहा कि समाजवादी पार्टी उपचुनाव में अपनी जीत दर्ज कराएगी। स्थानीय मुद्दों पर भी उन्होंने भाजपा पर हमला बोला। इस अवसर पर मुख्य रूप से सपा के जिलाध्यक्ष शराफत अली, पूर्व जिलाध्यक्ष पदम राज सिंह यादव पम्मू, जीतेंद्र सिंह जीतू, सपा नेता रामज्ञान गुप्ता, पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू, राजेश्वरी, पूर्व सांसद ऊषा वर्मा, मोहनलाल गंज से सांसद आरके चौधरी समेत तमाम सपा नेता मौजूद रहे। आपको बताते चलें कि हरदोई जनपद स्थित ग्राम मझरेता में इस श्रद्घांजलि समारोह का आयोजन किया गया था। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *